Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब हरिद्वार के बाद प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं। वह त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करेंगे, हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव आज एयरपोर्ट से सीधे मेला क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वह संगम तट पर स्नान करेंगे और समाजवादी पार्टी के शिविर में भी जा सकते हैं। इसके अलावा, वह कई संत महात्माओं के पंडालों में भी जा सकते हैं। अखिलेश यादव के महाकुंभ यात्रा की योजना पहले 23 जनवरी को थी, लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम टल गया था। अब उनकी यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है और वह आज महाकुंभ पहुंचने वाले हैं।
अखिलेश यादव के महाकुंभ में शामिल होने और संगम स्नान करने को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था। गणतंत्र दिवस के दिन, सुबह-सुबह इस यात्रा की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस यात्रा में अखिलेश यादव के साथ कौन लोग होंगे। समाजवादी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, उनके प्रयागराज कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना |
यह पहली बार नहीं है जब अखिलेश यादव ने आस्था का प्रदर्शन किया है। इससे पहले, मकर संक्रांति के अवसर पर वह हरिद्वार गए थे, जहां उन्होंने गंगा स्नान किया था। उस दौरान, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद।


