Akhilesh Yadav Attacks on BJP : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में वाराणसी की सड़कों पर फैली गंदगी को लेकर यूपी की डबल इंजन सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक स्थानीय समाचार पत्र की कटिंग साझा करते हुए वाराणसी की दुर्दशा को उजागर किया। इस कटिंग में वाराणसी के सड़क किनारे बिखरे कूड़े को दर्शाया गया है, जो कि देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें : UP News : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का लिया जायजा
ये भी देखे : UP News : क्या सपा को चुनौती दे पाएंगे चंद्रशेखर! | Latest News | Dainik Hint |
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र का हाल है। सड़क को कूड़ाघर समझने की भूल न करें। ये ‘स्वच्छ भारत’ बनारस है। ये क्योटो तो नहीं बन पाया, लेकिन यहां जो था वो भी नहीं रहा।” उन्होंने यह भी कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि उनके इस पोस्ट के वायरल होने के बाद स्थिति में सुधार होगा।


