Akhilesh Yadav News : लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 37 सीटें जीतकर तीसरी बड़ी ताकत बनने पर शुक्रवार को अखिलेश यादव का प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अयोध्या से सपा की जीत का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि विचारधारा और संविधान की इस लोकसभा चुनाव में जीत हुई है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने का जनता ने काम किया है। राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, लौटन राम निषाद इस अवसर पर मौजूद रहे।
ये भी देखें : Nitish Kumar on PM Modi : नीतीश कुमार की बात पर हंस पड़े पीएम मोदी | Election 2024 |
सपा प्रमुख निर्वाचित सांसदों को दी बधाई
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी निर्वाचित सांसदों को बधाई देते हुए कहा कि हम सबका पहला कर्तव्य शोषित, पीड़ित और वंचित की सेवा करना है। उन्होंने आगे कहा कि हम मानते हैं कि हमारे जो भी उम्मीदवार भाजपाई-प्रशासनिक घपलों की वजह से जीत दर्ज नहीं कर पाए, हालांकि वो सब भी जीते हुए ही हैं। बीजेपी को जो भी वोट मिला है, उसका आधार जनता के वोट नहीं, बल्कि उनका प्रशासनिक तंत्र और उनकी घपलेबाजी है।
ये भी पढ़ें : एक ही परिवार के 3 बच्चों ने किया नीट एग्जाम में कमाल, जानिए क्या है इनकी रोचक कहानी
बता दें कि उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनता ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन दिया है। इसलिए जनता के सच्चे प्रतिनिधि के रूप में ऐसे सभी जुझारू प्रत्याशियों को हम किसी भी अन्य सांसद के बराबर मानते हुए ‘सम्मांसद’ की जन-उपाधि से सुशोभित मानते हैं। आनेवाला समय उनका ही होगा।
सपा प्रमुख को रामदास ने ओढ़ाया दुपट्टा
प्रदेश समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर अयोध्या से आए बालयोगी संत रामदास ने अखिलेश यादव को रामनामी दुपट्टा पहनाया। इनके अलावा कर्नाटक सपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. मंजप्पा, केरल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साजी थॉमस पोथन, केरल जनता दल (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय सचिव आरएस प्रभात ने भी उनका अंगवस्त्र पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया।
सपा के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक प्रदेश पार्टी कार्यालय पर शनिवार को होगी। इसमें अखिलेश सांसदों को आगे की रणनीति समझाएंगे। सपा की योजना लोकसभा में विभिन्न मुद्दों को आक्रामकता से उठाने की है।


