राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Auto Expo 2025 : PM मोदी आज करेंगे ऑटो एक्सपो का उद्घाटन, जानें आम जनता को कब मिलेगी एंट्री

by | Jan 17, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Auto Expo 2025 : भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हर दो साल में होने वाला ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ इस बार एक नए और बेहतर रूप में सामने आ रहा है। 17 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बड़े इवेंट का उद्घाटन करेंगे, जो न केवल भारत में मोटर वाहन उद्योग के भविष्य की दिशा को आकार देगा, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और भविष्य की मोबिलिटी टेक्नोलॉजी को भी बढ़ावा देगा।

इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में 100 से अधिक नई गाड़ियों के लॉन्च होने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा, वाहन निर्माता केवल कारें ही नहीं, बल्कि ऑटो कंपोनेंट्स, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, साइकिल और भविष्य की मोबिलिटी टेक्नोलॉजी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित प्रोडक्ट्स भी प्रदर्शित करेंगे। कुल मिलाकर, इस बार 9 एक्सपो एक साथ आयोजित होंगे।

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बताया कि इस इवेंट के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रमोशन की दिशा में सरकार के कदमों को लेकर उत्साही हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी मोबिलिटी प्रोग्राम का उद्घाटन करने जा रहे हैं, जो देश में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण से मेल खाता है। हम वाहन निर्माताओं को इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

इस इवेंट में केवल भारत से ही नहीं, बल्कि दुनिया भर से प्रदर्शक और विजिटर्स भी भाग लेंगे। यह एक्सपो वैश्विक दृष्टिकोण से काफी अहम होगा, और इसमें मोबिलिटी सेक्टर से जुड़ी नीतियों और पहलों पर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान, उद्योग और राज्यों के सहयोग को बढ़ाने के लिए स्टेट सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।

‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ (Auto Expo 2025) का आयोजन 17 से 22 जनवरी 2025 तक दिल्ली में स्थित भारत मंडपम और यशोभूमि, साथ ही ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान 9 से ज्यादा शो और 20 से ज्यादा सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

आम जनता के लिए प्रवेश 19 जनवरी से 22 जनवरी तक होगा। पहले और दूसरे दिन का समय मीडिया और विशेष आमंत्रित मेहमानों के लिए रिजर्व किया गया है।

ये भी पढ़ें : UP Weather News : यूपी में ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

ये भी देखें : Pravesh Verma की पत्नी ने New Delhi Seat से भरा पर्चा, क्या है पत्नी को चुनाव में उतारने की रणनीति?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर