राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ayodhya News : सपा सांसद के देर रात दुष्कर्म पीड़िता से मिलने को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, कहा- ‘अयोध्या के राजा हैं, फिर क्यों…’

by | Sep 8, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ayodhya News : अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार से मिलने शनिवार की रात सपा सांसद अवधेश प्रसाद पहुंचे। यह मुलाकात घटना के तीसरे दिन हो रही थी, लेकिन पीड़ित परिवार ने सांसद से मिलने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने भी सांसद के देर रात पहुंचने पर सवाल खड़े किए।

जब ग्रामीणों को जानकारी मिली कि सांसद पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं, तो बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। कई ग्रामीणों ने सांसद से सीधे सवाल किए कि वे घटना के तीसरे दिन, वह भी रात के अंधेरे में क्यों आए। कुछ ग्रामीणों ने यह भी कहा, आप तो अयोध्या के राजा हैं, फिर क्यों इतनी रात को मिलने आए?

सांसद अवधेश प्रसाद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजा दिलाया जाएगा। ग्रामीणों ने सांसद से कहा कि आरोपियों के परिवार की ओर से पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर सांसद ने कहा, हम यहां आ गए हैं, अब आप लोगों को कोई धमकी नहीं दे सकेगा। जिसने यह कांड किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : Moradabad News : अवैध हथियार फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, पुलिस ने यूनिवर्सिटी के छात्र सहित 6 साथियों को किया गिरफ्तार
घटना के समय गांव (Ayodhya News) में बिजली नहीं थी, जिससे अंधेरा छाया हुआ था। लोग मोबाइल की लाइट और टॉर्च जलाकर सांसद की बातों को सुनते रहे। सांसद ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, साथ ही ग्रामीणों को पीड़िता की सुरक्षा का आश्वासन भी दिया।

ये भी देखें : Bihar Politics : नड्डा से मुलाकात के दौरान नीतीश ने दिया बड़ा बयान | Politics News | NDA |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर