Ayodhya News : अयोध्या में बारिश के बाद सिस्टम फेल है लेकिन कई जगहों पर जेसीबी का इंजन चालू है ताकि भरे हुए पानी को निकाला जा रहा है। कुछ दिनों तक पहले जहां विकास के दावे किए जा रहे थे वहीं पहली बारिश ने खोल दी अयोध्या की पोल है।

अयोध्या के विकास के दावे पर सवाल उठ
मानसून जैसे-जैसे दस्तक दे रही है वैसे-वैसे अयोध्या के विकास के दावे पर सवाल उठ रहे है मंगलवार रात्रि और बुधवार को हुई बारिश के बाद रामपथ और श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जाने वाला जन्मभूमि पथ जलमग्न हो गया।

वहीं आस पास की कालोनियां पानी से भरा गया अब इसको लेकर लोग परेशान हो रहे है तो कुछ संस्थाएं और संगठन प्रेस कर अयोध्या के विकास मॉडल पर सवाल खड़ा कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अयोध्या नगर निगम की मेयर अपनी कोशिशें और प्रयास को लेकर अपनी ही पीठ थपथपा रहे हैं।

राम नगरी (Ayodhya) और मंदिर को जाने वाले जन्मभूमि पथ पर लगभग 2 फीट तक पानी भर गया यही नहीं नाली का गंदा पानी भी बारिश के साथ बहने से अयोध्या वासियों और राम भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लगभग 3 फीट तक पानी भर गया
श्री राम मंदिर से सटे श्री राम अस्पताल में भी जलमग्न हो गया और सबसे बुरा हाल जलवानपूरा समेत श्री राम मंदिर के आसपास बसी कॉलोनियों का रहा जहां लगभग 3 फीट तक पानी भर गया और लोगों के घरों के सामान तैरने तक लगे सुनिए मंदिर आंदोलन और शिवसेना से जुड़े रहे संतोष दुबे किस तरह व्यवस्था को लेकर भड़के हुए है।

धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दूबे ने कहा
धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दूबे ने कहा कि यह हाइटेक सिटी नहीं यू कहा जाए जलटेक सिटी बनने वाली है जल में तैरने वाली अयोध्या द्वारिका पुरी अंदर जाइए डुबकी लगाइए फिर ढूंढ कर आइए कहां रामलला है और कहां हनुमानगढ़ी है। सारी सड़के टूट गई है।

दूबे ने कहा कि अयोध्या (Ayodhya) की वही तोड़ी जाती है वही बनाई जाती हैं तोड़ी जाती है बनाई जाती है तो पानी बह नहीं रहा है पानी जाम हो गया है सारे नाले चोक हो गए हैं विधायक सांसद सब मगन है अपने में विधायक तो मगन रहने वाला आदमी है उसको कोई मतलब नहीं है सांसद जी चले गए अच्छे आदमी थे लेकिन जाना पड़ा चले गए।


