राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Baloda Bazar Violence : एक बार फिर धार्मिक स्थल के नाम पर शुरू हुई सियासत, Chhattisgarh में भड़की हिंसा, धारा 144 लागू

by | Jun 11, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Baloda Bazar Violence : छत्‍तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सतनामी समाज के उग्र प्रदर्शन के बाद सरकार एक्‍शन में आ गई है। बलौदाबाजार जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की सीएम विष्णुदेव साय ने अपील की है। सीएम विष्णुदेव ने सामाजिक सौहार्द और शांति बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सतनामी समाज का यह प्रदर्शन पिछले एक महीने से जारी है।

ये भी देखें : Oath Ceremony Viral Video : दिल्ली पुलिस ने सफाई दी, “तेंदुआ नहीं, बड़ी बिल्ली नहीं.. यह तो..” |

बता दें कि पिछले 17 मई से बलौदा बाजार में चल रहा सतनामी समाज का प्रदर्शन सीबीआइ जांच की मांग को लेकर 10 मई सोमवार शाम को उग्र हो गया। सोमवार की शाम कलेक्टर और एसपी कार्यालयों में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। 200 से अधिक दोपहिया और करीब 50 चारपहिया वाहनों को फूंक दिया और पथराव किया। इससे दोनों कार्यालयों में रखे अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए।

ये भी पढ़ें : Raebareli : चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस रायबरेली में करेंगी आभार रैली, सीट छोड़ने की सुगबुगाहट तेज

लगभग एक घंटे तक बलौदा बाजार कलेक्टर परिसर व शहर के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने लाठीचार्ज भीड़ को काबू में करने के लिए भी किया। कुछ उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से वहां के हालात की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की सीएम विष्णुदेव साय ने अपील की। इसके साथ ही आइजी व कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर भेजा। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव ने मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब कर घटना की प्रारंभिक जानकारी ली और रिपोर्ट भी मंगाई है। उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी की अमर गुफा मामले में पूर्व में ही न्यायिक जांच के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा को निर्देशित किया जा चुका है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जैतखाम (जैत यानी जय और खाम यानी खंभा) जैतखाम मूलरूप से सतनामी पंथ के ध्वज का नाम है, जो उनके संप्रदाय का प्रतीक है। तोड़े जाने से नाराज समाज के लोग कलेक्ट्रेट के पास स्थित दशहरा मैदान में बीते 17 मई से ही शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें दूसरे राज्यों के सतनामी समाज के लोग भी शामिल हुए थे। 18 मई को कलेक्टर केएल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन सौंपा था। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान लोग सीबीआई जांच की मांग को लेकर लेकर उग्र हो गए। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर