राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bank Holidays : सितंबर में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, छुट्टियों की यहां पूरी लिस्ट देखें

by | Aug 31, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bank Holidays : अगर आप अगले महीने यानी सितंबर में बैंक से जुड़ा कोई भी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान रहें! रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सितंबर 2024 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के साथ-साथ विभिन्न त्योहारों और राज्य-विशेष छुट्टियां भी शामिल हैं।

सितंबर महीने की शुरुआत ही छुट्टी के दिन से होगी, यानी 1 सितंबर को रविवार होने के कारण सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद आने वाले अन्य त्योहारों जैसे गणेश चतुर्थी, पहला ओणम, मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस और महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन के मौके पर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

1. 1 सितंबर (रविवार) : रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

2. 4 सितंबर (बुधवार) : श्रीमंता शंकरदेव की तिरुभव तिथि (असम में बैंक बंद)।

3. 7 सितंबर (शनिवार) : गणेश चतुर्थी (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा)।

4. 8 सितंबर (रविवार) : रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

5. 14 सितंबर (दूसरा शनिवार) : महीना का दूसरा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)।

6. 15 सितंबर (रविवार) : रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

7. 16 सितंबर (सोमवार) : ईद-ए-मिलाद (गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड)।

8. 17 सितंबर (मंगलवार) : मिलाद-उन-नबी (सिक्किम, छत्तीसगढ़)।

9. 18 सितंबर (बुधवार) : पंग-ल्हाबसोल (सिक्किम)।

10. 20 सितंबर (शुक्रवार) : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद वाला शुक्रवार (जम्मू और श्रीनगर)।

11. 21 सितंबर (शनिवार) : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस (केरल)।

12. 22 सितंबर (रविवार) : रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

13. 23 सितंबर (सोमवार) : महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन (जम्मू और श्रीनगर)।

14. 28 सितंबर (चौथा शनिवार) : महीने का चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)।

15. 29 सितंबर (रविवार) : रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

यह छुट्टियां (Bank Holidays) अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती हैं। इसलिए अगर आप बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने स्थानीय बैंक शाखा से संपर्क कर इस बात की पुष्टि जरूर कर लें कि कहीं उस दिन बैंक बंद तो नहीं है।

अगले महीने कई महत्वपूर्ण त्योहार होने के कारण बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आ सकती है। ऐसे में यह सलाह दी जाती है कि अपने बैंक से संबंधित कार्य समय पर निपटाएं ताकि आपको किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यहां भी पढ़ें : UP Weather Update : कभी उमस, कभी बारिश, जानिए आखिर कब तक रहेगा मौसम का ऐसा हाल?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर