भाजपा ने विधायक मोहन लाल बडौली को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह राई विधानसभा से विधायक हैं। अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नायब सिंह सैनी के पास थी, जो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं। प्रदेश पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है। बडोली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जगह ली है।
दरअसल, राज्य में इस के आखिरी तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बडोली को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के हाथों हार का सामना करना पड़ेगा। इस चुनाव में सतपाल ब्रह्मचारी को 5,48,682 मत मिले थे, जबकि बडोली को 5,26,866 वोट प्राप्त हुए थे।
ये भी देखें : फर्रुखाबाद में दरोगा ने दिखाई दबंगई, इंस्पेक्टर की करतूत जान हो जाएंगे हैरान
नायब सैनी ने सोमवार 8 जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इसी मुलाकात के दौरान बडौली के नाम पर मुहर लगी।
बडौली की नियुक्ति के बाद नायब सैनी ने कहा
बडौली की नियुक्ति के बाद नायब सैनी ने कहा, ”भाजपा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विधायक मोहन लाल बडौली को बधाई एवं शुभकामनाए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हरियाणा में संगठनात्मक कार्यों को एक नई दिशा मिलेगी और फिर से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
ये भी पढ़ें : UP News : गंभीर बीमारियां से दूर करने का दावा, आस्था की आड़ में अंधविश्वास का खेल
राज्य में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले ये नियुक्ति अहम मानी जा रही है. बडौली के सामने पार्टी एकजुट रखना और लोकसभा चुनाव में पार्टी को लगे झटके के बाद उसे नई ऊर्जा देना बड़ी चुनौती है.
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में भी बडौली को सोनीपत सीट से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि उन्हें कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. सतपाल ब्रह्मचारी को 548682 वोट मिले थे. वहीं बडौली को 526866 वोट मिले.


