Bihar News : बिहार में बीपीएससी के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्रों की मांग है कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगे और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए। इस विरोध में बिहार की राजनीति के कई प्रमुख नेता भी छात्रों के समर्थन में उतर चुके हैं, जिनमें से एक प्रमुख नाम पप्पू यादव का है।
आज, पप्पू यादव के समर्थकों ने भारी संख्या में पटना के सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा होकर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। पप्पू यादव ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बीपीएससी और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, पेपर कब तक लीक होंगे? कब तक बच्चों की आने वाली जिंदगी नरक होगी? यह लड़ाई केवल बीपीएससी के खिलाफ नहीं है, यह बच्चों के भविष्य की लड़ाई है।
पप्पू यादव ने बिहार की राजनीति, कोचिंग माफिया (Bihar News) और पदाधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने मिलकर राज्य के 13 करोड़ जनता की जिंदगी को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन भ्रष्ट तत्वों की वजह से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधेरे में जा रहा है। उनका यह भी कहना था कि इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि विद्यार्थियों का विश्वास सिस्टम पर बना रहे। पप्पू यादव ने इस संघर्ष को एक बड़ा जनांदोलन बनाने की बात करते हुए कहा, हम जल्द ही नए राज्यपाल से भी मिलेंगे और इस मुद्दे पर उनसे हमारी बात रखेंगे।
ये भी पढ़ें : UP News : रिटायर हुए एसएन साबत को मिला नया दायित्व, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बने अध्यक्ष
ये भी देखें : Rajya Sabha MP Sanjay Raut का बड़ी दावा, “2026 के बाद PM Modi कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे”


