राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Bihar News : भारत बंद का दिखा असर, जगह-जगह पर सड़कें जाम, ट्रेनों की रफ़्तार पर भी लगाम

by | Aug 21, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Bihar News : भारत बंद का व्यापक असर, बिहार  के सड़कें जाम साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेकआज 21 अगस्त को आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित भारत बंद का असर देशभर में दिखाई दे रहा है। बिहार में बंद का व्यापक प्रभाव सुबह से ही देखने को मिल रहा है, जहां प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह सड़क जाम और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

बिहार के भोजपुर जिले में भारत बंद के समर्थन में विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम कर दिया। मैसूर रानी कमलापति सहरसा ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के जवान भी तैनात हैं।

राजधानी पटना में भी बंद समर्थकों ने भारी बवाल काटा। सड़कों पर आगजनी और प्रदर्शनकारी रैली की वजह से यातायात बाधित हो गया है। वहीं जहानाबाद में भी भारत बंद का असर साफ दिखाई दे रहा है। एनएच-83 को बंद समर्थकों ने ब्लॉक कर दिया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सहरसा जिले (Bihar News) में भी बंद के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। थाना चौक पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जमा होकर जाम कर दिया है। भीम सेना के नेता और कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतर आए हैं।

भारत बंद के बीच बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा भी हो रही है। प्रदर्शन और चक्का जाम के कारण छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें जाम होने के कारण कई परीक्षार्थियों को देर से परीक्षा केंद्र पहुंचने की आशंका है।

भारत बंद को देखते हुए बिहार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों की उग्रता के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सरकार और प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की है।

ये भी पढ़ें : UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में मॉनसून का दौर जारी, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर