Budget Updates 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज 23 जुलाई लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने संसद में लगातार सातवां बजट पेश किया। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। वहीं मोदी 3.0 के पहले बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रमुख ने किसानों और नौजवानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा तो वहीं डिंपल यादव ने महिलाओं का मुद्दा उठाया है।
डिंपल यादव ने ये मुद्दा उठाया
समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने कहा बजट के बाद कहा कि, ‘केंद्र की मोदी सरकार योजनाएं तो लाती है लेकिन उन पर अमल नहीं करती। महिलाओं को लेकर मुख्य चिंता उनकी सुरक्षा है और बजट में इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया है। सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाना चाहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय शक्ति लगातार कम होती जा रही है। डिंपल यादव ने आगे कहा कि, जब दस वर्ष गुजर गए हैं और इस देश की जनता को कहीं कुछ हासिल नहीं हुआ है। केवल कुछ लोगों को ही मिला है। यह बजट भी निराशाजनक बजट है।
ये भी पढ़ें : बजट को लेकर राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना, कहा- “कुर्सी बचाओ” बजट…
अखिलेश ने सरकार को इस बात से घेरा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट पर कहा कि, ‘जब तक किसानों के मुद्दे हल नहीं होते और युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित नहीं होता, तब तक लोगों को लाभ नहीं मिलेगा।’ सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, ‘उत्तर प्रदेश जैसा प्रदेश, जो प्रधानमंत्री देता है क्या वहां के किसान के लिए कुछ बड़े फैसले हैं। किसान की फसल की पैदावार, उसकी कीमत के लिए क्या इंतजाम हैं। पिछली बार कहा था कि मंडी और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लाखों करोड़ रुपये हैं। अगर वो इंफ्रा एक्सटेंड हुआ था तो किसान की आय दोगुनी होनी चाहिए थी। वो तो नहीं बड़ी। किसान के साथ इन्होंने संकट खड़ा कर दिया।


