राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi : सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कही पांच बड़ी बात, ‘नौकरी पाने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी सिफारिश’

by | Sep 10, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में 647 नवचयनित वन रक्षकों और वन्यजीव रक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में परीक्षा से लेकर नियुक्ति पत्र मिलने की प्रक्रिया में पूरा एक साल लग जाता था, लेकिन अब इस प्रक्रिया को छह महीने के अंदर पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “पहले नौकरी पाने के लिए लोगों को सिफारिश लगानी पड़ती थी, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा रहा है। हम नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।” योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने अनुचित साधनों और नकल माफिया जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सख्त नियम और कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत पेपर लीक करने वालों को एक करोड़ रुपए का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम थोड़ी भी सावधानी बरत लें तो नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोई चेष्टा भी नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने परीक्षा की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का भी उपयोग किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जाएगी और इन सेंटरों पर बैठने वाले अभ्यर्थियों की निगरानी लखनऊ से की जाएगी।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हाल ही में 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है, जिससे कि युवा प्रतिभाओं को न्यायपूर्ण अवसर मिल सके।

ये भी पढ़ें : Bahraich News : यूपी के बहराइच में आदमखोर पांचवें भेड़िया पकड़ने में वन विभाग सफल, एक और भेड़िया की खोज जारी

भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर