CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस-2024 में होने वाले ओलंपिक एवं पैरालंपिक गेम्स में देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये के चेक वितरित करते हुए उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “जो खिलाड़ी मेडल जीते हैं, उनके लिए उत्तर प्रदेश सरकार की नौकरियां भी इंतजार कर रही हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह और समर्थन की बात की, जो आज भारत को वैश्विक खेल मंचों पर मजबूती से प्रस्तुत कर रहा है।
योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत, हर ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान और हर विकासखंड में एक मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। यह कदम खेल के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उठाया जा रहा है।
ये भी देखें : Randeep Surjewala on BJP : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान | Dainik Hint |
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ और ‘रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार’ की भी घोषणा की। यह पुरस्कार हर वर्ष पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ियों को दिए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और बढ़ेगी।


