CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ 2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज प्रयागराज पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर डीपीएस ग्राउंड पर उतरा, जहां से वह सीधे अरैल घाट स्थित तैयार हो रहे टेंट सिटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां की तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय से पूर्व पूर्ण किए जाएं। अधिकारियों ने उन्हें परियोजनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
कार्य को समय से पहले पूरा करने का निर्देश
इसके बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा तट पर स्थित दशाश्वमेध घाट पहुंचे, जहां उन्होंने दशाश्वमेधेश्वर महादेव का पूजन किया और आरती भी उतारी। पूजन समारोह के बाद उनका काफिला मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की और महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा की। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने मुख्यमंत्री को आयोजन की विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन, दीपक पटेल, महापौर गणेश केसरवानी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
ये भी देखें : Delhi में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कार्रवाई, हिरासत में लिए गए 175 बांग्लादेशी |
सीएम योगी (CM Yogi) ने अधिकारियों से महाकुंभ के कार्यों की प्रगति पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें रिवर फ्रंट, नागवासुकि मंदिर घाट पर हुए कार्य, दारागंज क्षेत्र, संगम क्षेत्र, अलोपीबाग फ्लाईओवर से लेकर पांटून पुल निर्माण तक की सभी परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महाकुंभ के आयोजन के लिए सभी सुविधाएं और संरचनाएं समय से पहले तैयार होनी चाहिए ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।


