राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

CM Yogi : सीएम योगी का दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान, कहा – “झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम”

by | Feb 8, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दिल्ली में भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर अब पूर्ण विराम लग चुका है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली में अब विकास, सुशासन और लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही लाभ मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उनके मुताबिक, पिछले 11 वर्षों से दिल्ली में जो स्थिति पैदा की गई थी, उसने दिल्ली को बहुत पीछे धकेल दिया था, लेकिन अब दिल्ली का भविष्य उज्जवल होगा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जीत से यह साफ हो गया है कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति को नकारते हुए भाजपा के नेतृत्व में विकास की दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला लिया है। दिल्ली में अब भाजपा की सरकार बनने से लोगों को वास्तविक विकास और सरकार की योजनाओं का सही लाभ मिलेगा।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि दिल्ली में सुशासन और विकास के नए युग की शुरुआत होगी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी में नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं के लिए बेहतर योजनाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने यह भी जोर दिया कि दिल्ली के चुनाव परिणामों से यह साफ है कि अब देश में विकास, सुशासन और कल्याणकारी नीतियों का ही बोलबाला होगा, और कोई भी पार्टी अब झूठ और लूट की राजनीति के सहारे सत्ता में नहीं आ सकती।

ये भी पढ़ें : Milkipur By-Election Result 2025 : मिल्कीपुर विधानसभा में बीजेपी 6500 वोटों से आगे, सपा हुई पीछे

ये भी देखें : Dhirendra Shastri के ‘मोक्ष’ वाले बयान पर बोले Pappu Yadav, “ऐसे बाबाओं को डुबकी लगाकर…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर