राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

कांग्रेस नेता ने लिखा CM योगी को पत्र, अयोध्यावासियों पर टिप्पणी करने वालों पर की जाएंगी कारवाई

by | Jun 9, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आ चुके हैं। भाजपा को यूपी में उम्मीद से बेहद कम सीटें मिली हैं। भाजपा अयोध्या की फैजाबाद सीट से चुनाव हार गई। अयोध्या से भाजपा की हार को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। अब इस पर कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने सीएम योगी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी देखें : India Vs Pakistan Match : भारत पाकिस्तान मैच में कौनसे खिलाडी रहेंगे फायदेमंद | Cricket Match |

कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि, लोकसभा 2024 के परिणाम आने के बाद से ही जहां पवित्र धाम अयोध्या जी और सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को गालियां दी जा रही है, वहीं भगवान श्री राम में आस्था रखने वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है। यही नहीं प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के लड़के, लड़कियों से शादी न करने की बात भी लिखी जा रही है।

ये भी पढ़ें : Ind Vs Pak, T-20 World Cup: इन पांच बड़े कारणों के चलते भारत चटाएगा पाकिस्तान को धूल, कैसे हर फील्ड में टीम इंडिया आगे?

आगे उन्होंने पत्र में लिखा कि लोग कह रहे हैं कि अयोध्या के लोगों के साथ कोई व्यापार न करने, कोई अयोध्यावासियों का सामान ना खरीदने, कोई उन्हें सामान ना देने की बात लिख रहा है, इससे आम जनमानस व असली राम भक्त आहत हो रहे है, असली राम भक्तों में गुस्सा बढ़ रहा है। उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखकर मांग की है कि चिन्हित कर तत्काल ऐसे अराजक लोगों को उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करें और ऐसे कृत भविष्य में न दोहराया जाए यह सुनिश्चित किया जाए।

बता दें कि 4 जून को यूपी समेत देशभर की 543 लोकसभा सीटों के नतीजे आए थे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही थी लेकिन नतीजे वाले दिन भाजपा को महज 33 सीटों पर संतोष करना पड़ा। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद भाजपा फैजाबाद सीट पर अपनी जीत लगभग तय मान रही थी लेकिन नतीजे भाजपा की उम्मीदों के विपरीत रहें। अयोध्या में भाजपा की हार के बाद सोशल मीडिया यूजर अयोध्यावासियों को लेकर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। जिस पर कांग्रेस के  पूर्व एमएलसी ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर