राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Deepika-Ranveer : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, नन्हीं परी को दिया जन्म

by | Sep 8, 2024 | ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मनोरंजन, मुख्य खबरें

Deepika-Ranveer : बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजी है। दीपिका पादुकोण ने एक नन्हीं परी को जन्म दिया है, जिससे कपल अब पेरेंट्स बन गया है। यह खबर जैसे ही आई, फैंस और शुभचिंतक दीपिका और रणवीर को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां देने लगे।

Deepika Padukone and Ranveer Singh expecting their first child: Report |  Bollywood - Hindustan Times

दीपिका पादुकोण 7 सितंबर 2024 को मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल में एडमिट हुई थीं। तब से ही उनके फैंस इस बड़ी खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका और रणवीर एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस के बीच इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है।

पहले खबरें आई थीं कि दीपिका 28 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी, लेकिन उन्हें निर्धारित तारीख से 20 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी चर्चा थी कि दीपिका की डिलीवरी सी-सेक्शन के जरिए हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Deepika Padukone, Ranveer Singh expecting first child – Statetimes

अपने पहले बच्चे के जन्म से दो दिन पहले, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दीपिका हरे रंग की बनारसी साड़ी में नजर आईं, जबकि रणवीर सिंह बेज रंग के कुर्ते पायजामे में दिखाई दिए। मंदिर के बाहर उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिसमें कपल बेहद खुश और शांत नजर आ रहा था।

दीपिका पादुकोण के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

दीपिका और रणवीर (Deepika-Ranveer) ने इसी साल 29 फरवरी को अपने प्रेग्नेंट होने की खबर फैंस के साथ साझा की थी। कपल ने एक प्यारा पोस्टर शेयर किया था, जिसमें बच्चों के कपड़े और खिलौने दिखाए गए थे। उन्होंने यह भी बताया था कि वे सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

अब, जब उनकी बेटी का जन्म हो गया है, फैंस के बीच खुशी का माहौल है। दोनों स्टार्स के जीवन में यह नया अध्याय शुरू हो चुका है, और फैंस बेसब्री से उनके आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर