राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Election 2025 : बीजेपी पर आप नेता संजय सिंह का हमला, रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर लगाया गंभीर आरोप

by | Jan 6, 2025 | आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान सियासी पारा काफी हाई है। इस बार कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के एक विवादित बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। बिधूड़ी के बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लगातार हमला कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस भी बीजेपी पर निशाना साधती नजर आ रही है। रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद अब आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया है, और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो महिलाओं को गालियाँ देता है। उन्होंने कहा, बीजेपी ने एक गाली देने वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है, जो केवल महिलाओं को ही नहीं, बल्कि हर किसी को अपशब्द कहता है। यही कारण है कि बीजेपी उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने जा रही है। संजय सिंह ने बीजेपी को देश की सबसे बड़ी “गाली देने वाली पार्टी” भी करार दिया। उन्होंने आगे कहा कि रमेश बिधूड़ी ने न केवल महिलाओं को गालियाँ दी हैं, बल्कि उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की थी।

संजय सिंह का कहना है कि आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल हमेशा महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, और जब बात महिला सम्मान की होती है तो पार्टी में कोई मतभेद नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की ओर से रमेश बिधूड़ी के इन बयानों का बचाव करना और उन्हें सीएम फेस के रूप में प्रस्तुत करना, यह साफ दिखाता है कि बीजेपी की नीयत क्या है।

संजय सिंह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी रमेश बिधूड़ी को दिल्ली के मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, अब दिल्ली की जनता को यह तय करना है कि क्या वे महिलाओं को 2100 रुपए देने वाले अरविंद केजरीवाल को चाहेंगे, या फिर महिलाओं को गालियाँ देने वाले रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे।

संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि रमेश बिधूड़ी के बयान पूरी तरह से गुंडागर्दी की भाषा को बढ़ावा देने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिधूड़ी ने दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री को अपमानजनक गालियाँ दी हैं, जो किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं। संजय सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा, आतिशी जी के पिता 80 साल के हैं, और वे वृद्धावस्था में बीमार हैं, फिर भी रमेश बिधूड़ी ने उन्हें गालियाँ दीं। क्या यह सही है?

संजय सिंह (Delhi Election 2025) ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा और सवाल उठाया कि इस पूरे मामले पर कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित और अजय माकन ने अब तक एक शब्द क्यों नहीं बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के खिलाफ बोलने के बजाय, ये नेता बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और इस मुद्दे पर खामोश हैं।

ये भी पढ़ें : Sultanpur News : ओपी राजभर के नेता कर रहे थे बाइक चोर की पैरवी, वकीलों ने सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष को जमकर पीटा

ये भी देखें : BJP और AAP में नहीं कोई अंतर…RSS दोनों की मां है, बोले AIMIM Chief Asaduddin Owaisi

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर