राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले CM हाउस को लेकर AAP और BJP के बीच जुबानी जंग तेज, धरने पर बैठे सौरभ भारद्वाज

by | Jan 8, 2025 | आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सीएम हाउस को लेकर जुबानी जंग जारी है। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को ‘शीशमहल’ में तब्दील कर दिया है। पार्टी का यह भी कहना है कि सीएम हाउस से गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट सीट गायब हैं। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है और बीजेपी पर हमलावर है।

बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने सीएम हाउस का दौरा करने का निर्णय लिया। इन दोनों नेताओं ने मीडिया के साथ सीएम हाउस पहुंचने का दावा किया था और कहा था कि वे वहां जाकर ‘सच’ उजागर करेंगे। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास को भी जनता के सामने लाने की मांग की है।

जब दोनों नेता सीएम हाउस पहुंचे, तो दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी थी और उन्हें आगे जाने से रोक दिया। पुलिस और आप नेताओं के बीच इस मुद्दे पर बहस भी हुई। बाद में, सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह ने विरोधस्वरूप धरना दे दिया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, हमें सीएम हाउस के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है, जो यह दिखाता है कि बीजेपी का असली चेहरा सामने आ रहा है। दिल्ली में चुनाव सरकार के आवास को लेकर हो रहे हैं। अब हम प्रधानमंत्री मोदी के आवास को देखेंगे, क्योंकि हमें जानकारी मिली है कि 2700 करोड़ रुपये से उनका आवास बना है और उसे भी जनता को देखना चाहिए।

ये भी पढ़़ें : Delhi Election 2025 Dates : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलेगी सारी जानकारी

ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल

संजय सिंह (Delhi Election 2025) ने कहा, बीजेपी का झूठ अब सबके सामने आ चुका है। बीजेपी ने आरोप लगाए थे कि सीएम हाउस में मिनी बार, स्वीमिंग पूल और सोने का टॉयलेट है, लेकिन अब हमें अंदर जाने से रोका जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऊपर से आदेश हैं, जिसके तहत हमें रोका गया है। अब हम प्रधानमंत्री के ‘राजमहल’ को देखने जाएंगे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर