Delhi Fire: दिल्ली के लाजपत नगर में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है। इलाके के आई सेवन अस्पताल में अचानक आग लग गई। भीषण लपटों को बुझाने के लिए दिल्ली फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग की सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस ने करीब 16 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा।
आग इतनी भीषण थी कि इमारत से काला धुआं निकलता देखा गया। हाल ही में हुई थी ऐसी ही घटना हाल ही में ऐसी ही घटना हुई थी जहां दिल्ली के बच्चों के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम सात नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, कुल 12 नवजात बच्चों को अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
ये भी पढ़ें..
Loksabha Election 2024: तेजस्वी और नीतीश के एक साथ फ्लाइट में आने पर JDU ने दी सफाई, जानिए क्या कहा?
हालांकि, घटना के बाद पता चला कि अस्पताल कुछ साल पहले भी विवादों में रहा है। अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खीचे पर इलाज के दौरान नवजात के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था। यह भी पता चला कि अस्पताल पंजीकृत था।


