राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi News: दिल्ली रोहिणी में गोलीबारी, गोगी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

by | Sep 20, 2025 | क्राइम, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi News: दिल्ली के Rohini Sector 24 में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब Delhi Police और Gogi Gang के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना बुध विहार थाना क्षेत्र में हुई, जहां दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में सवार होकर पांच बदमाश इस इलाके में आए थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पकड़े गए तीनों बदमाश कुख्यात Gogi Gang से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके पास से हथियार बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई Gangsters के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

दिल्ली पुलिस लगातार गैंगस्टर्स पर शिकंजा कस रही है। हाल ही में रोहिणी और आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हथियार और ज्वैलरी बरामद की थी। उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन और बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई है।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में पहले से ही ट्रैप बिछा रखा था। जैसे ही बदमाशों को रोका गया, उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये बदमाश किस मकसद से इस इलाके में आए थे और गोगी गैंग के लिए किस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: एसटी सूची में शामिल करने की मांग, झारखंड में कुड़मी समाज का रेल टेका डहर छेका आंदोलन, पुलिस और रेलवे अलर्ट

ये भी देखें: क्या राहुल गांधी का बयान सही था? शहजाद पूनावाला का पलटवार

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर