राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Delhi News : रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2500 रुपये

by | Feb 20, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Delhi News : दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर आई है जिसे लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने जा रही है। यह घोषणा दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को की। गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि यह सहायता योजना 8 मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में पहली किस्त के रूप में जमा कर दी जाएगी।

भा.ज.पा. की विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी सरकार के लिए चुनावी वादों को निभाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। गुप्ता ने कहा, हम दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 2,500 रुपये की मासिक सहायता महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मदद करेगा।

दिल्ली (Delhi News) में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विभिन्न दलों ने चुनावी घोषणाएं की थीं। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की महिलाओं को 2,100 रुपये की मासिक सहायता देने का वादा किया था, जबकि भाजपा ने 2,500 रुपये की सहायता देने की योजना बनाई थी। भाजपा के इस वादे को पूरा करना गुप्ता के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : फर्जी TTE काजल सरोज की गिरफ्तारी ने रेलवे सुरक्षा की खोली पोल, जानिए पूरा मामला!

ये भी देखें : Sudhanshu Trivedi on Congress: गौरव गोगोई पर सुधांशु त्रिवेदी ने क्यों साधा निशाना?

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर