राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Diljit Dosanjh : लखनऊ में लाइव शो से पहले ऐतिहासिक स्थलों और लजीज स्वाद का आनंद लेते दिखे दिलजीत

by | Nov 22, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Diljit Dosanjh Lucknow : पॉपुलर पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों देशभर में अपने लाइव कंसर्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका शो लखनऊ में 22 नवम्बर को है, और उससे पहले उन्होंने इस ऐतिहासिक शहर की सैर की। गुरुवार को दिलजीत सुबह से लेकर दोपहर तक लखनऊ में घूमते रहे और शहर के कुछ प्रमुख स्थलों का दौरा किया।

दिलजीत का लखनऊ (Diljit Dosanjh Lucknow) दौरा शुरू हुआ याहियागंज गुरुद्वारा से, जहां उन्होंने सुबह के समय मत्था टेका। इस दौरान गुरुद्वारे में केवल चार सेवादार मौजूद थे, और वे सभी दिलजीत दोसांझ का स्वागत करने के लिए वहां पहुंचे। इसके बाद दिलजीत का अगला ठिकाना था लखनऊ का प्रसिद्ध बड़ा इमामबाड़ा और रूमी गेट।

लाल पगड़ी, सफेद कुर्ता-पायजामा और डिजाइनर काली शॉल में सजे दिलजीत जब इमामबाड़ा पहुंचे, तो वहां उपस्थित उनके प्रशंसक उन्हें पहचान गए और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आ पहुंचे। दिलजीत ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाया और रूमी गेट और इमामबाड़ा के सामने अपनी तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान उनके साथ उनकी सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी।

दिलजीत के शहर की सैर का अगला पड़ाव था चौक चौराहा, जहां उन्होंने लखनऊ का प्रसिद्ध मिठा “मलाई मक्खन” खाया। मलाई मक्खन का स्वाद लेते हुए, दिलजीत ने वहां के विक्रेता से बातचीत की और पूछा कि यह कैसे बनता है, इसका सीजन कब तक रहता है और एक दिन में कितनी बिक्री हो जाती है।

लखनऊ के ऐतिहासिक स्थलों और मशहूर स्वाद का आनंद लेने के बाद दिलजीत दोसांझ अपनी अगली मंजिल की ओर बढ़ गए, जहां उनका लाइव शो होने वाला है।

ये भी पढ़ें : UP News : शादी में ठंडी रोटी परोसे जाने पर विवाद, दूल्हे की बहन साथ हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मच गई अफरा-तफरी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर