राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Etawah News : नेशनल हाईवे 2 पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत

by | Aug 21, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Etawah News : इटावा जिले में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे 2 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार सात में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पुलिस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखर के पास हुए इस हादसे में कार चालक को नींद की झपकी आना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। चालक की एक छोटी सी चूक ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली। हादसा इतना भीषण था कि कार की हालत पहचान में नहीं आ रही थी।

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन में चार लोगों के शव मृत अवस्था में बरामद किए गए, जबकि तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि हादसे का शिकार हुआ परिवार दिल्ली से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जा रहा था। वे एक अर्टिगा कार (HR 55AQ 6583) में सफर कर रहे थे, जो हरियाणा नंबर प्लेट की थी। दुर्घटना में एक महिला और तीन पुरुषों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे से कार को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने परिवार के बाकी सदस्यों को हादसे की जानकारी दे दी है।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया है। हादसे में मारे गए चार लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें : 20 August 2024 : कन्या राशि के लिए आज का दिन होगा बेहद खास, जानिए बाकी राशियों का हाल

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर