Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के अटलांटा अस्पताल के बाहर एक बड़ी घटना घटित हुई जब एक खड़ी एंबुलेंस में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह एंबुलेंस एक मरीज को लेकर अस्पताल आई थी और मरीज को भर्ती करने के बाद बाहर खड़ी की गई थी।
यह घटना तब हुई जब एंबुलेंस में आग लगी। गनीमत रही कि उस समय एंबुलेंस में न तो कोई मरीज था और न ही कोई अस्पताल का स्टाफ। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और अस्पताल की फायर फाइटिंग टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। गाजियाबाद दमकल विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन एंबुलेंस को काफी नुकसान हुआ।
बस में आग लगने से बुजुर्ग यात्री की मौत
इसी तरह एक और दर्दनाक घटना मथुरा में घटी। 14 जनवरी को मथुरा में तेलंगाना से प्रयागराज महाकुम्भ में तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बस में आग लग गई। इस घटना में एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 50 तीर्थयात्री सवार थे, जो महाकुम्भ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। कुछ यात्री वृन्दावन के मंदिरों के दर्शन करने के लिए गए थे, जबकि कुछ लोग बस में खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच, अचानक बस से चिंगारी निकलने (Ghaziabad News) लगी और देखते ही देखते बस में भयंकर आग लग गई। यात्री घबराए और तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक बुजुर्ग यात्री की जलने से मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि यह घटना अत्यधिक चिंगारी से हुई, जिससे आग बहुत तेजी से फैली।
ये भी देखें : Bihar के किसानों की बल्ले-बल्ले, Nitish Government ने कर दिया बड़ा ऐलान


