Ghaziabad News : गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के दीपक विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें 21 वर्षीय एक युवती ने अपने ही बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
घटना का पूरा विवरण
यह घटना बीते रविवार रात (Ghaziabad News ) की है, जब युवती ने अपने घर के अंदर कथित तौर पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। युवती के परिवार वालों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी नितेश निषाद न केवल युवती को ब्लैकमेल कर रहा था, बल्कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बहन का यौन शोषण करने की धमकी भी दे रहा था। आरोपी ने बड़ी बहन पर दबाव डाला कि वह अपनी नाबालिग बहन को उसके पास भेजे। इस ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने आत्महत्या कर ली।
मृतका के पिता का बयान
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को नितेश निषाद द्वारा कई महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले युवती का शोषण किया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी नाबालिग बहन को लेकर घिनौनी मांगें शुरू कर दीं, जिससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या का कदम उठाया।
दोनों की मुलाकात कैसे हुई?
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले युवती और आरोपी नितेश निषाद नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे, जहां से दोनों की जान-पहचान हुई थी। इसके बाद नितेश ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण किया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा।
पुलिस का बयान
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 17 अगस्त 2024 को युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। जब पुलिस ने मृतका का मोबाइल अनलॉक किया, तो उसमें से एक वीडियो मिला, जिसमें युवती ने नितेश निषाद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। इस सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें : आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन को Akhilesh Yadav का समर्थन, दोहराई डॉ अंबेडकर की बात – संविधान में परिवर्तन लाने वाला नियत …
ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |


