राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hardoi News : प्रेमिका की धमकी ने रुकवाई शादी, फेरों से पहले दूल्हे ने किया शादी से इनकार

by | Dec 14, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के माधौगंज कस्बे में एक शादी समारोह उस समय तनाव और हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे ने फेरों से ठीक पहले शादी करने से इनकार कर दिया। यह मामला बुधवार रात का है, जब बांगरमऊ से बारात लेकर आए दूल्हे दीपेन्द्र सिंह ने अचानक शादी न करने की घोषणा कर दी।

जानकारी के अनुसार, माधौगंज के एक गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। द्वारचार और जयमाला की रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन फेरों की तैयारी के दौरान दूल्हे के पास उसकी प्रेमिका का फोन आया। फोन पर प्रेमिका ने आत्महत्या करने की धमकी दी, जिसके बाद दीपेन्द्र ने शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हे के इस फैसले से दुल्हन और उसके परिवार वाले हैरान और गुस्से में आ गए। उन्होंने गेस्ट हाउस में दूल्हे और उसके परिवार को रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हा अपने फैसले पर अडिग रहा।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। दूल्हे और उसके परिवार ने शादी का पूरा खर्च, दहेज और उपहार लौटाने पर सहमति जताई। पुलिस ने बताया कि दूल्हे ने प्रेमिका की धमकी के कारण शादी से इनकार किया है। दूल्हे के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि दीपेन्द्र की प्रेमिका ने उसे फोन पर चेतावनी दी थी कि अगर वह शादी करेगा, तो वह आत्महत्या कर लेगी। इसी डर से दीपेन्द्र ने शादी से कदम पीछे खींच लिए।

पुलिस (Hardoi News) का कहना है कि अगर दुल्हन पक्ष या दूल्हे के परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज की जाती है, तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया है।

ये भी पढ़ें : Allu Arjun : अल्लू अर्जुन के अलावा बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे है जो खा चुके हैं जेल की हवा

ये भी देखें : Arvind Kejriwal ने किया अपनी चुनावी सीट का खुलासा, साथ ही CM Atishi की सीट पर दिया जवाब

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर