Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इस सूची में दो बड़े नेताओं—शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल का टिकट कटना चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही, जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के सामने भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।
प्रमुख उम्मीदवारों की सूची :-
| नारायणगढ़ | पवन सैनी |
| पूंडरी | सतपाल जांबा |
| असंध | योगेंद्र राणा |
| गन्नौर | देवेंद्र कौशिक |
| राई | कृष्णा गहलावत |
| बरोदा | प्रदीप सांगवान |
| नरवाना | कृष्ण कुमार बेदी |
| डबवाली | बलदेव सिंह मंगियाना |
| ऐलनाबाद | अमीर चंद मेहता |
| रोहतक | मनीष ग्रोवर |
| नारनौल | ओम प्रकाश यादव |
| बावल | कृष्ण कुमार |
| पटौदी | विमला चौधरी |
| नूंह | संजय सिंह |
| फिरोजपुर झिरका | नसीम अहमद |
| पुन्हाना | एजाज खान |
| हथिन | मनोज रावत |
| होडल | हरिंदर सिंह रामरतन |
| बड़खल | धनेश अधलखा |


पिहोवा में बदलाव
भाजपा ने पिहोवा सीट से अपना उम्मीदवार बदलने का फैसला किया है। कवलजीत सिंह अजराना के मैदान छोड़ने के बाद अब जयभगवान शर्मा को पिहोवा से उम्मीदवार बनाया गया है। अजराना ने अपने चुनाव न लड़ने के फैसले की जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को एक पत्र के माध्यम से दी थी। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया था, लेकिन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के विरोध के कारण उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा। अजराना ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मनाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन विरोध लगातार जारी रहा। विरोध करने वाले कई कार्यकर्ता उनके अपने समाज से भी जुड़े थे, और उन्हें यह लगा कि वे अपने समाज को निराश कर चुनाव नहीं लड़ सकते। इस स्थिति में पार्टी की जीत पर भी असर पड़ सकता है। अब पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, अजराना ने उसे समर्थन देने का वादा किया है।
भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |


