राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Hathras Stampede : सीएम योगी ने ली हाथरस मामले की ग्राउंड रिपोर्ट, बताया हादसे के पीछे क्या है वजह

by | Jul 3, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, देश, मुख्य खबरें, राजनीति

Hathras Stampede : उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार 2 जूलाई को मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई है। भोले बाबा के सत्संग में कई राज्यों से महिलाएं और पुरुष पहुंचने थे तभी अचानक किसी चीज को लेकर भगदड़ मची, जिसकी वजह से बच्चों समेत 121 लोगों को जान गंवानी पड़ी। इस मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी है। सीएम योगी ने हादसे की मुख्य वजह बताते हुए कहा कि इसमें जो भी जिम्मेदार होगा, उसको कड़ी सज़ा मिलेगी।

ये भी देखें : CM Yogi : अपने निकाल रहे योगी सरकार में खामी.. फिर विरोधी क्यों कर रहे तारीफ ? UP News | CM Yogi |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भोले बाबा के सत्संग में भक्तों के बीच भगदड़ उन्हें छूने की होड़ में मची। कथावाचक के मंच से उतरने के दौरान उनको छूने के दौरान महिलाओं का एक दल आगे गया और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर सेवादार भी मौजूद थे, जिनके साथ धक्का-मुक्की हुई। हादसे में मरने वाले से पहले सेवादार वहां से भाग गये।

ये भी पढ़ें : अनंत-राधिका की शादी से पहले अंबानी परिवार ने किए ये शुभ काम, सोने-चांदी से लेकर गिफ्ट में दिया लाखों का चेक

प्रेस वार्ता में सीएम ने कहा कि मरने वाले लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार 4 लाख की सहायता और गंभीर तौर पर घायल लोगों को 1 लाख की सहायता की जाएगी। सीएम ने कहा कि इससे से बड़ा आयोजन हमलोगों ने किया है ऐसी घटना नहीं हुई। कुंभ जैसा बड़ा आयोजन हमलोग ने किया है।

हाथरस (Hathras) भगदड़ की घटना पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि “मैंने घटना स्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की प्रारंभिक व्यवस्थाएं देखीं और हमारे 3 मंत्री कल से ही वहां पर डेरा डाले हुए हैं। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी कल से ही यहां पर डेरा डाले हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही वहां पर मौजूद हैं। इस पूरी घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की दिशा में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है, जिसमें अब अलग-अलग जिलों में उनकी कार्यवाही शुरू होगी और शुरुआती जांच के बाद हम आगे की कार्रवाई को आगे बढ़ाने का काम करेंगे…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर