02 October Ka Rashifal : बुधवार का दिन कई राशियों के लिए विशेष रहेगा। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशियों में खुशियों का आगमन होगा। आइए, जानते हैं कल का राशिफल:
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन कुछ नया करने का है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार आपको चिंतित कर सकता है, लेकिन आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। किसी मकान के लिए लोन अप्लाई करने का भी योग बन रहा है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम का बोझ अधिक रहेगा और परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सदस्य के विवाह के संबंध में जो चिंताएं थीं, उनसे राहत मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सहयोगी आपके कामों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से उन्हें मात देंगे। बिजनेस में सावधानी बरतें, खासकर वाहन चलाने में।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को धन के मामले में सतर्क रहना होगा। मित्रों द्वारा निवेश का सुझाव मिल सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है। आपको अपने प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धन का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए दिन बेहतर रहेगा। नई योजनाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा और किसी सरकारी टेंडर का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी से बातचीत जरूरी होगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। संतान को पुरस्कार मिलने की संभावना है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को बिजनेस में पार्टनरशिप से बचने की सलाह है। जीवनसाथी के साथ खटपट हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। भाई-बहन धन संबंधित मदद ले सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। परिवार में जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। लंबित कामों के पूरे होने से खुशी मिलेगी। पुरस्कार मिलने की संभावना है और धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं।
दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।
ये भी देखें : Randeep Surjewala on BJP : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान | Dainik Hint |


