Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित एक स्कूल में हुए थप्पड़ कांड के बाद अब पीड़ित छात्र के एडमिशन पर झमेला हो रहा है। इसके बावजूद कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को ध्यान में लेते हुए आदेश जारी किए थे, अब भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शुक्रवार को नगर में स्थित शारदेन स्कूल में छात्र के एडमिशन के संबंध में जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला पीड़ित छात्र के पिता इरशाद के साथ मिलकर पहुंचे, जहाँ स्कूल प्रबंधन ने टीकाकरण का कार्ड और बच्चे की टीसी की मांग की।
पीड़ित छात्र के पिता इरशाद का कहना है कि खुब्बापुर स्थित उस स्कूल के शिक्षा अधिकारियों से जब बच्चे की टीसी माँगी गई, तो उन्होंने कहा कि स्कूल बंद है, जबकि स्कूल लगातार चल रहा है। यह स्कूल वही है जहां पीड़ित छात्र पढ़ता था। इरशाद का कहना है कि बच्चे की शिक्षा में होने वाले ट्रांसपोर्ट और यूनिफॉर्म का खर्चा उसी के सिर पर डाला गया है, जबकि अब तक तय नहीं हुआ है कि इसका खर्च कौन उठाएगा।
मुजफ्फरनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है, और पीड़ित छात्र के पिता इरशाद का कहना है कि कल तो पूरा दिन हमें यहां पर हो गया और बच्चा भी यहां था, और बच्चे का इंटरव्यू भी हो गया है, लेकिन अब भी दो समस्याएं हैं – पहली तो टीकाकरण का कार्ड और दूसरी टीसी की मांग। उन्होंने स्कूल के शिक्षा अधिकारियों से टीसी मांगी है, लेकिन उन्होंने कहा कि स्कूल बंद है, जबकि स्कूल ठीक से चल रहा है और इस पर झूठ बोल रहे हैं। हालांकि, डीएसओ ने कहा है कि आज ही बच्चे का एडमिशन होगा।
ये भी पढ़ें..
फिर बढ़ाई गई UP कैबिनेट विस्तार की डेट, जानिए लगातार होती देरी के पीछे वजह क्या है?
इरशाद का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई सुविधा नहीं मिली है और अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इसका खर्च कौन उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार अगर पल्ला झाड़ती है तो वह बच्चा अपना पढ़ाना है। यह प्रक्रिया चार-पांच दिन से चल रही है।


