राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

IPL 2024: आज आमने-सामने होंगी RCB और LSG, हेड टू हेड में अबतक लखनऊ पर भारी पड़ी है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

by | Apr 2, 2024 | खेल, मुख्य खबरें

IPL 2024: आईपीएल 2024 के मैच नंबर 15 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. लखनऊ ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की थी, जबकि बैंगलोर को अपने आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. आइए जानें अब तक किस टीम का रहा है पलड़ा भारी.

बैंगलोर बनाम लखनऊ हेड टू हेड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक अपने मुकाबलों में लखनऊ पर दबदबा बनाए रखा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए चार मुकाबलों में बेंगलुरु तीन बार विजेता रही है, जबकि लखनऊ को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। हालाँकि, लखनऊ ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए अपने एकमात्र मैच में बैंगलोर को हराया था। दोनों के बीच आज की भिड़ंत भी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी.

पिछले सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था

पिछले सीज़न, आईपीएल 2023 में, आरसीबी और लखनऊ के बीच दो मैच खेले गए थे, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की थी। बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच में लखनऊ ने 1 विकेट से जीत हासिल की थी। फिर लखनऊ के होम ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मैच में आरसीबी ने 18 रन से जीत हासिल की.

इस सीजन में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है

आईपीएल 2024 में लखनऊ और बैंगलोर ने अब तक खेले गए दो मैचों में से एक-एक मैच जीता है। लखनऊ ने जहां दो में से एक मैच जीता, वहीं बैंगलोर ने तीन में से एक मैच में जीत हासिल की। लखनऊ को अपने पहले मैच में राजस्थान से 20 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. फिर दूसरे मैच में पंजाब के खिलाफ 21 रन से जीत हासिल की. दूसरी ओर, आरसीबी अपना पहला मैच चेन्नई के खिलाफ हार गई लेकिन उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच जीत लिया। हालांकि, उन्हें अपने तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर