राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

J&K Election Results : उमर अब्दुल्ला बनेंगे J-K के नए सीएम, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलान

by | Oct 8, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

J&K Election Results : जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक स्थिति में एक नया मोड़ देखने को मिला है। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि उनके बेटे उमर अब्दुल्ला पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पावर शेयरिंग कोई मुद्दा नहीं है और पार्टी जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति आभारी है।

फारूक अब्दुल्ला ने यह भी बताया कि लोगों ने अपने जनादेश के माध्यम से यह साबित कर दिया है कि वे 5 अगस्त 2019 को लिए गए केंद्र सरकार के फैसले को स्वीकार नहीं करते। इस दिन केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को समाप्त कर दिया था, जिसके साथ लद्दाख को केंद्र शासित राज्य के रूप में अलग किया गया था।

उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर की दो विधानसभा सीटों बडगाम और गांदरबल से चुनाव लड़ा। दोनों ही सीटों पर उन्होंने जीत हासिल की है। बडगाम में, उमर अब्दुल्ला को 36,010 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, पीडीपी उम्मीदवार आगा सैयद मुंतजिर, को 17,527 वोट प्राप्त हुए। गांदरबल सीट पर भी उमर ने सफलता हासिल की, जहां उन्हें 18,193 वोट मिले। वहीं, पीडीपी के बशीर अहमद मीर ने 12,745 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ये भी पढें : UP News : प्रयागराज में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से तीन बच्चों को लगी गोली, एक की मौत

ये भी देखें : AAP के एक और सांसद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, भड़के सिसोदिया, तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर