राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow Building Collapses : CM योगी ने हादसे का लिया संज्ञान, घायलों का इलाज और राहत-बचाव का दिया निर्देश

by | Sep 8, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Lucknow Building Collapses : यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम को एक बड़ी दुर्घटना घट गई। ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। घायलों को इलाज के लिए निकटवर्ती लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना की जिम्मेदारी तय करने के लिए पुलिस ने हरमिलाप टॉवर के मालिक राकेश सिंघल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर गैर-इरादतन हत्या की धारा के तहत दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (Lucknow Building Collapses) रविवार दोपहर को लोकबंधु अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके इलाज के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट भी की, जिसमें उन्होंने कहा कि “जनपद लखनऊ में बिल्डिंग गिरने के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों से आज लखनऊ स्थित लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कुशल चिकित्सकों के नेतृत्व में सभी का समुचित उपचार शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। इस कठिन समय में यूपी सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ पूरी तत्परता तथा संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

अधिकारियों के मुताबिक, राहत कार्यों के साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि यह पता चल सके कि इमारत के गिरने के पीछे क्या कारण थे और भविष्य में ऐसी घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर