राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow News : CRPF जवान ने आखिर खुद को क्यों मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

by | Jan 9, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow News : राजधानी के आशियाना इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 93 बटालियन में तैनात एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद सिपाही को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह (36) पुत्र पारसनाथ सिंह के रूप में हुई है। वह बिहार के छपरा जिले का निवासी था। घटना गुरुवार सुबह की है, जब ड्यूटी पर मौजूद उपेंद्र ने अचानक खुद को गोली मार ली।

पुलिस और सीआरपीएफ (Lucknow News) के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अधिकारियों का कहना है कि सिपाही ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Tirupati Stampede : एकादशी दर्शन के दौरान तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, 40 घायल

ये भी देखेें : Andhra Pradesh में संबोधन के दौरान PM Modi ने की CM Chandrababu Naidu की तारीफ, हंसने लगे CM Naidu




अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर