राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow News : होटल में पिता-पुत्र ने मां और चार बहनों की हत्या, दो दिनों के बाद सामने आई नई जानकारी

by | Jan 2, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Lucknow News : लखनऊ के नाका इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया और कुबेरपुर के रहने वाले अरशद ने अपने पिता बदर के साथ मिलकर मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। ये सभी सोमवार को अजमेर से लखनऊ आए थे और नाका स्थित होटल शरणजीत में ठहरे थे।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता-पुत्र ने नए साल की पार्टी का झांसा देकर परिवार को अजमेर और फिर लखनऊ लाया था। मंगलवार रात, पार्टी के नाम पर सभी को शराब पिलाई गई। इसमें नाबालिग बच्चियों को भी जबरन शराब पिलाई गई ताकि वे बेसुध हो जाएं और हत्या में कोई बाधा न आए।

हत्या के दौरान अरशद और बदर ने पहले मां अस्मा (49) का गला ब्लेड से रेता और हाथ की नस काट दी। इसके बाद बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9) को भी इसी क्रूर तरीके से मारा गया। बदर ने अक्सा और आलिया की गला घोंटकर हत्या की। सभी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया ताकि वे चीख न सकें।

हत्या के बाद अरशद ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। बुधवार सुबह करीब सात बजे, वह लोको पुलिस चौकी पहुंचा और खुद ही अपने जुर्म का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस होटल पहुंची, जहां सभी पांचों शव बिस्तर पर पड़े मिले।

अरशद (Lucknow News) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बदर की तलाश जारी है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि हत्या की वजह परिवार पर पड़ोसियों का मानसिक दबाव थी। आरोपी पिता-पुत्र को डर था कि उनकी गैरमौजूदगी में परिवार का ख्याल कौन रखेगा।

ये भी पढ़ें : Kanpur News : रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप, 4 महीने में तीसरी घटना

ये भी देखें : Shooter Manu Bhaker का खेल रत्न अवार्ड लिस्ट से नाम गायब होने पर BJP पर भड़के Bajrang Punia


अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर