Lucknow News : अयोध्या-लखनऊ रोड पर स्थित फ्रेंड्स टायर गोदाम और ओलंपिया जिम में गुरुवार की सुबह 6:15 बजे भीषण आग लग गई। यह आग एक ही तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि कई किलोमीटर दूर तक धुएं के गुबार देखे जा सकते थे।
दमकल की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मी आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक फायर मशीन और मैन्युअल फायर मशीन का उपयोग कर रहे हैं। चीफ फायर ऑफिसर मंगेश कुमार ने बताया कि आग फ्रेंड्स टायर गोदाम के दूसरे मंजिल पर लगी थी, जिसके बाद यह तीसरी मंजिल पर स्थित ओलंपिया जिम तक पहुंच गई। फिलहाल, बिल्डिंग का फर्स्ट और ग्राउंड फ्लोर सुरक्षित हैं।
पिछले दिनों की घटनाएं
यह राजधानी (Lucknow News) में लगातार तीसरे दिन आग लगने की घटना है। इससे पहले मंगलवार को सीतापुर रोड पर स्थित एक गोदाम में आग लगी थी, जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद बुधवार को ग्रेट ईस्टर्न कंपनी के शोरूम में भीषण आग लगी थी, जिसके धमाके दूर तक सुनाई दिए गए थे।
आसपास के लोग दहशत में
आग की घटना के कारण आसपास के लोग दहशत में हैं। इस बिल्डिंग के बगल में हीरो बाइक का शोरूम भी है, जिसकी आग की लपटों ने दीवारों को छू लिया था। आग के कारण किसी भी प्रकार के जनहानि की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
संभावित कारण
अधिकारी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि यह आग बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं, और घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की 7 से 8 गाड़ियां मौजूद हैं।
ये भी पढें : UP News : प्रयागराज में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से तीन बच्चों को लगी गोली, एक की मौत


