राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow News : 30 रुपये के विवाद पर नाई ने युवक पर कैंची से किया हमला, हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

by | Jan 5, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में महज 30 रुपये के विवाद ने एक गंभीर हिंसक रूप ले लिया। गायत्री नगर में रहने वाले देवी सहाय सोनी के परिवार और नाई अनमोल के बीच हुए झगड़े में सर्राफ के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ।

घटना शुक्रवार की है जब देवी सहाय सोनी के छोटे बेटे संतोष सोनी नाई अनमोल की दुकान पर दाढ़ी और डाई के लिए गए थे। संतोष ने पहले 20 रुपये दिए और काम अधूरा रहने के बाद शाम को डाई लगवाने पहुंचे। अनमोल ने इस बार 30 रुपये मांगे, जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ। संतोष ने बताया कि वह लंबे समय से इसी दुकान पर जाते थे, इसलिए अचानक दर बढ़ने पर उन्होंने एतराज किया।

शाम को हुए इस विवाद की जानकारी संतोष ने अपने भाई शिवम और सोनू को दी। रात करीब 9 बजे सोनू अनमोल की दुकान पर झगड़े का कारण जानने गए। इस बीच अनमोल और उसके भाई चंद्रशेखर ने गाली-गलौज शुरू कर दी, और फिर मारपीट होने लगी। झगड़े के दौरान अनमोल ने शिवम पर उस्तरे से हमला कर दिया। वहीं, चंद्रशेखर ने दुकान से कैंची निकालकर सोनू के पेट में घोंप दी। हमला इतना भयानक था कि सोनू की आंत बाहर निकल आई।

ये भी पढ़ें : Sultanpur News : ओपी राजभर के नेता कर रहे थे बाइक चोर की पैरवी, वकीलों ने सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष को जमकर पीटा

ये भी देखें : BJP और AAP में नहीं कोई अंतर…RSS दोनों की मां है, बोले AIMIM Chief Asaduddin Owaisi

पड़ोसियों को आता देख आरोपी नाई अनमोल और उसका भाई चंद्रशेखर मौके से भाग गए। घायल सोनू को गंभीर हालत में केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित परिवार (Lucknow News) ने मड़ियांव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानन्द मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और अनमोल को भी चोट आई है। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर