खबर

Lucknow News : लखनऊ में तीन मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप, घायलों की हालत गंभीर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by | Sep 8, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे आसपास हड़कंप मच गया और कई लोग मलबे के नीचे दब गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इमारत गिरने के दौरान एक ट्रक भी उसकी चपेट में आ गया। इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था, और इसी दौरान अचानक ढहने के कारण यह हादसा हुआ। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन की अन्य टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। राहत-बचाव कार्यों के तहत अब तक 10 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल लोगों का इलाज चल रहा है, और उन्हें चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

मलबे में कितने लोग फंसे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी (Lucknow News) अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। प्रशासन द्वारा इमारत के गिरने के कारणों की जांच की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन को प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : Rahul Gandhi : आज से तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस और भारतीय राजनीति पर संभावित असर

ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर