राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahakumbh 2025 : महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ का अंतिम स्नान, गंगा में डुबकी लगाने का सही समय

by | Feb 26, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mahakumbh 2025 : दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ का आज 45 दिनों बाद समापन हो रहा है। इस धार्मिक उत्सव के दौरान लाखों-करोड़ों लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच चुके हैं। अब तक लगभग रिकॉर्ड 64 करोड़ लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम स्थल पर पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के समापन के दिन महाशिवरात्रि का अवसर आने से इस बार एक अद्भुत संयोग बन गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ के अंतिम स्नान का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और जो लोग अब तक संगम में डुबकी लगाने से चूक गए थे, वे आज यानी शिवरात्रि पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के दिन ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान और पूजा का विशेष महत्व है। इस मौके पर पवित्र स्नान करने से भक्तों को पुण्य की प्राप्ति होती है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सकते हैं।

गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी के अनुसार, महाकुंभ के अमृत काल के स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05:10 बजे से 06:00 बजे तक था। इसके बाद अंतिम शाही स्नान का समय सुबह 07:28 बजे से लेकर 09:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पूरे दिन महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा से स्नान किया जा सकता है।

  1. ब्रह्म मुहूर्त स्नान: 05:10 बजे से  06:00 बजे तक
  2. अमृत काल स्नान: 07:28 बजे से  09:00 बजे तक
  3. संध्या मुहूर्त स्नान: 05:34 बजे से 06:49 बजे तक
  4. विजय मुहूर्त स्नान: 02:29 बजे से  से 03:15 बजे तक
  5. गोधूलि मुहूर्त स्नान: 06:17 बजे से 06:42 बजे तक
  6. शाम का मुहूर्त स्नान: 06:19 बजे से  07:34 बजे तक

महाशिवरात्रि की रात में पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दौरान “निशिता काल” को पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। निशिता काल का मुहूर्त 27 फरवरी, 12:09 ए.एम. (26 फरवरी की मध्यरात्रि) से लेकर 12:59 ए.एम. तक रहेगा। इस समय तक श्रद्धालु गंगा में पवित्र स्नान करने के साथ-साथ महाशिवरात्रि की पूजा भी कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि (Mahakumbh 2025) पर रात्रि में चार प्रहर के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिन्हें पूजा के लिए उपयुक्त माना गया है। ये मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  1. प्रथम प्रहर की पूजा: 26 फरवरी, 6:19 पी.एम. से 9:26 पी.एम. तक
  2. द्वितीय प्रहर की पूजा: 26 फरवरी, 9:26 पी.एम. से 12:34 ए.एम. तक
  3. तृतीय प्रहर की पूजा: 27 फरवरी, 12:34 ए.एम. से 3:41 ए.एम. तक
  4. चतुर्थ प्रहर की पूजा: 27 फरवरी, 3:41 ए.एम. से 6:48 ए.एम. तक

ये भी पढ़ें : UP News : आगरा में यूनिकॉर्न समिट में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी, खेरिया हवाई अड्डे पर हुआ दिलचस्प वाकया

ये भी देखें : Akash Anand ने Rahul Gandhi पर बोला हमला, कहा – ‘कांग्रेस के नेता लगातार बहुजन आंदोलन का अपमान…’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर