MahaKumbh Traffic Jam News : माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व के अवसर पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए महाकुंभ यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए एडवाइजरी जारी की है, जो 13 फरवरी सुबह 8 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान सोमवार रात 8 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे तक महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रशासनिक और चिकित्सीय वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में बिना किसी परेशानी के प्रवेश दिलाने के लिए, मेला प्रशासन ने 36 पार्किंग स्थलों को निर्धारित किया है। श्रद्धालु इन पार्किंग स्थलों पर अपने वाहनों को खड़ा करके पैदल मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे। निम्नलिखित मार्गों और पार्किंग स्थानों को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को उनके वाहनों को पार्क करना होगा:
पार्किंग और प्रवेश मार्ग
- जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन
- चीनी मिल पार्किंग
- पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड
- समयामाई मंदिर कछार पार्किंग
- बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग
(इन पार्किंग स्थानों पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
- वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन
- महुआ बाग थाना झूंसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग)
- सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन
- नागेश्वर मंदिर पार्किंग
- ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग
- शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग
(इन पार्किंग स्थानों पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु छतनाग मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
- मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन
- देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
- टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवईया/देवरख
- ओमेक्स सिटी पार्किंग
- गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
(इन पार्किंग स्थानों पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु अरैल बांध रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
- रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन
- नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार
- एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी
- महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग
- मीरखपुर कछार पार्किंग
(इन पार्किंग स्थानों पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु ओल्ड रीवा मार्ग व न्यू रीवा मार्ग से अरैल बांध से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
- कानपुर-कौशांबी की तरफ से आने वाले वाहन
- काली एक्सटेंशन प्लाट नंबर 17 पार्किंग
- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान पार्किंग
- दधिकांदो मैदान पार्किंग
(इन पार्किंग स्थानों पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु जीटी जवाहर चौराहा होते हुए काली मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
- लखनऊ-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन
- गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग
- नागवासुकि पार्किंग
- बक्शी बांध कछार पार्किंग
- बड़ा बघाड़ा पार्किंग एक, दो और तीन
- आईईआरटी पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी
(इन पार्किंग स्थानों पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु नागवासुकि मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
- अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन
- शिव बाबा पार्किंग
(इस पार्किंग स्थान पर वाहन खड़ा करने के बाद श्रद्धालु संगम लोअर मार्ग से पैदल मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।)
- शिव बाबा पार्किंग
पैदल मार्ग
- संगम आने का पैदल मार्ग
संगम आने वाले श्रद्धालु जीटी जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क होते हुए काली रैंप से संगम अपर मार्ग तक जा सकेंगे। - संगम से वापसी का पैदल मार्ग
संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग होते हुए इंटरलॉकिंग वापसी मार्ग और त्रिवेणी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर लौट सकते हैं।
अतिरिक्त जानकारी
- संगम मेला क्षेत्र में जाने के लिए प्रवेश मार्ग जवाहरलाल नेहरू मार्ग काली सड़क से और निकास मार्ग त्रिवेणी मार्ग प्रस्तावित है।
- प्रमुख स्नान पर्व के दिनों में अक्षयवट दर्शन के लिए बंद रहेगा।
ये भी देखेंं : Manipur CM के इस्तीफे पर Jairam Ramesh ने Amit Shah पर साधा निशाना


