राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Maharashtra : भंडारा में आयुध निर्माण कारखाने में हुआ भयंकर विस्फोट, 8 की मौत 7 घायल

by | Jan 24, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Maharashtra : महाराष्ट्र के भंडारा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले के जवाहर नगर स्थित आयुध निर्माण कंपनी के सी सेक्शन में एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, मृतकों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि राहत और बचाव कार्य जारी है और कई श्रमिक अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं।

विस्फोट के बाद, इलाके में तेज़ लपटों और धुएं का गुबार देखा गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि धमाका बेहद भयावह था। विस्फोट की आवाज़ 5 से 7 किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे इसकी गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। धमाका लगभग सुबह 11 बजे हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी देर से मिली, जिससे पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने में समय लग गया।

घटना की (Maharashtra) सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को घटनास्थल पर भेजा है। जिला प्रशासन और रक्षा बलों के समन्वय से राहत कार्य तेजी से जारी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें भंडारा जिले के आयुध कारखाने में विस्फोट के कारण एक श्रमिक की मौत हो गई और कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं। मृतक श्रमिक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra) ने भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, भंडारा जिले में आयुध कारखाने में विस्फोट के बाद छत गिरने से 13-14 श्रमिक फंस गए हैं। अब तक 5 को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, और अन्य को निकालने की कोशिश की जा रही है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं, और बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की और जिंदगियों को बचाया जा सके। हादसे की जांच की जा रही है, और कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : गाजियाबाद में 800 रुपये के विवाद में लेबर सप्लायर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर