राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mahila Rojgar Yojana: पीएम ने बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए दी बड़ी सौगात, 75 लाख महिलाओं को मिला ₹10-10 हजार

by | Sep 26, 2025 | ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Mahila Rojgar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत बिहार की 75 लाख महिलाओं के खातों में सीधे ₹10,000 की किस्त दी गई है। इस खुशी के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम बताया है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह राशि सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। इस योजना के तहत कुल ₹7,500 करोड़ की राशि का सीधा हस्तांतरण (DBT) किया जा रहा है।

इस योजना का उद्देश्य बिहार की महिलाओं को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रारंभिक पूंजी उपलब्ध कराना है।

  • हर एक महिला को ₹10,000 की पहली राशि मिलेगी।
  • भविष्य में ₹2 लाख तक अतिरिक्त सहायता की संभावना है।
  • महिलाएं कृषि, पशुपालन, सिलाई-बुनाई, हस्तशिल्प और लघु उद्योग जैसे क्षेत्रों में काम शुरू कर सकती हैं।

योजना के अंतर्गत महिलाओं को सिर्फ पूंजी ही नहीं बल्कि प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

  • SHG (Self Help Groups) की मदद से प्रशिक्षण मिलेगा।
  • महिलाओं के उत्पादों को बेचने के लिए ग्रामीण हाट-बाजार को मजबूत किया जाएगा।
  • आवेदन देने वाली महिला बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • उन्कीं उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इसे के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – 10+2, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या समकक्ष होनी चाहिए।
  • किसी भी सदस्य का परिवार में सरकारी नौकरी नहीं होना चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह योजना केवल राशि वितरण नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सपनों को पूरा करने और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि माताएं-बहनें इस राशि का सदुपयोग करेंगी और अपने परिवार व समाज को मजबूत बनाएंगी।

इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ परिवार की राजनीति चलाई। हम पूरे बिहार के लिए काम करते हैं।”

ये भी पढ़ें: Lucknow News: लखनऊ में चौंकाने वाली वारदात IPS अधिकारी के घर चोरी, चोरों ने टोटियां तक चुरा लीं

ये भी देखें: आरक्षण बनाम योग्यता, एक जरूरी सोच #cast #equality

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर