तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महुआ मोइत्रा का कहाना है कि केंद्रीय मंत्री ने बीएसएफ को आदेश दिया है कि पासधारकों को बीफ लजाने की इजाजत दी जाए।
ये भी देखें : फर्रुखाबाद में दरोगा ने दिखाई दबंगई, इंस्पेक्टर की करतूत जान हो जाएंगे हैरान
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय मंत्री के अधिकारिक लेटरहेड की एक फोटो भी शेयर की। इस लेटरहेड पर उत्तर 24 परगना के जियारुल गाजी के द्वारा तीन किलो बीफ ले जाने का पास है। फोटो के साथ उन्होंने शांतनु ठाकुर को टैग करते हुए लिखा,”केंद्रीय मंत्री ने ऑफिशियल लेटर हेड पर फॉर्म छपवाए हैं और बीएसएफ को आदेश दिया गया कि है कि भारत-बांग्लादेश के तस्करों को 3 किलोग्राम बीफ ले जाने की इजाजत दी जाए।
केंद्रीय मंत्री ने दी सफाई
कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के इस आरोप पर केंद्रीय मंत्री ने सफाई देते हुए कहा बीएसएफ पर ही आरोप गढ़ दिए। शांतनु ठाकुर ने कहा कि इलाके में जो 85 बटालियन है, वहां कुछ लोग टीएमसी के साथ मिले हुए हैं, ऐसे में वहां पक्षपात हो रहा है और टीएमसी से जुड़े लोगों को राजनीतिक छत्रछाया मिल रही है। उस क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने के लिए मैंने पास दिए हैं।


