Malaika Arora Father Died : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, का बुधवार की सुबह निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने सुबह लगभग 9 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मलाइका और उनके परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाने में लग गई। मलाइका अरोड़ा उस समय पुणे में थीं और घटना की जानकारी मिलने पर वे तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। उनके एक्स-हसबैंड अरबाज खान भी इस कठिन समय में परिवार के साथ मौजूद हैं। अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया, और उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
अनिल अरोड़ा का परिवार पंजाबी हिंदू पृष्ठभूमि से था और वे पंजाब के फाजिल्का जिले के निवासी थे। उन्होंने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की और जॉयस पोलीकार्प से विवाह किया, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।
मलाइका अरोड़ा के पिता की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस कठिन समय में मलाइका और उनके परिवार के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं।
ये भी पढ़ें : PM Modi : पीएम मोदी आज ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ


