राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

योगीराज में हिंदुओं को मुसलमान बनाने की तैयारी में मौलाना तौकीर रजा, बरेली में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ी साजिश

by | Jul 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

सोमवार (15 जुलाई) को इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने घोषणा की है, पांच हिंदू महिलाओं को सार्वजनिक रूप से इस्लाम में परिवर्तित करने और उनके मुस्लिम साथियों के साथ उनका निकाह (विवाह) कराने की तैयारी चल रही है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए 5 हिंदू पुरुषों और 15 महिलाओं से 23 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ये भी देखें : UP News : अयोध्या सांसद अवधेश पासी का भाजपा पर निशाना | Latest News | Breaking News |

तौकीर रजा ने 21 जुलाई को पहले चरण में 5 हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करने और उनके मुस्लिम साथियों के साथ निकाह करने की कसम खाई है। सामूहिक धर्मांतरण कार्यक्रम सुबह 11 बजे खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा। यह शिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित है। तौकीर रजा ने अब जिला प्रशासन से इस तरह के आयोजन की अनुमति मांगी है। रजा के सहयोगी नदीम कुरैशी ने इस आशय का पत्र नगर मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला को भेजा है।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड करने का दिया आदेश

निजी मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इस तरह के आयोजन की अनुमति के लिए आवेदन मिला है। उन्होंने इसे स्थानीय पुलिस को भेज दिया है। तौकीर रजा ने हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण को उचित ठहराया।

मौलाना तौकीर रजा ने अपने सामूहिक धर्मांतरण कार्यक्रम और निकाह को यह दावा करके उचित ठहराने की कोशिश है, कई अंतर-धार्मिक जोड़े पहले से ही लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि हालांकि संविधान ऐसे रिश्तों की अनुमति देता है, लेकिन इस्लाम और हिंदू धर्म में ये गैरकानूनी हैं। धोखे से धर्मांतरण से ध्यान हटाने के लिए तौकीर रजा ने दावा किया कि उनके संगठन ‘इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी)’ ने घोषणा की है, वह प्यार या लालच के लिए लड़के और लड़कियों को इस्लाम में धर्मांतरण की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को उन्हें कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देनी चाहिए क्योंकि वह कुछ भी ‘अवैध’ नहीं कर रहे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर