राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Mayawati News : मायावती ने राहुल गांधी पर तीखा हमला, आरक्षण नीति को बताया छलकपट

by | Sep 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Mayawati News : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उनकी आरक्षण नीति को “छलकपट” करार दिया है। मायावती ने एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस की एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण नीति न केवल स्पष्ट नहीं है, बल्कि यह “दोगली” और “छलकपट” से भरी है।

मायावती ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी वोट बैंक के लिए आरक्षण का समर्थन करते हैं, लेकिन विदेशों में जाकर इसके खिलाफ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का दोहरा मापदंड है, जिससे समाज को सचेत रहना चाहिए।

उनके अनुसार, कांग्रेस की सरकार ने ओबीसी आरक्षण संबंधी मण्डल कमीशन की रिपोर्ट को लागू नहीं किया। इसके अलावा, उन्होंने बीएसपी के संघर्ष से एससी और एसटी के पदोन्नति में आरक्षण को प्रभावी बनाने के लिए लाए गए संविधान संशोधन बिल को भी कांग्रेस की ओर से रोकने का आरोप लगाया, जो अभी तक लम्बित है।

मायावती (Mayawati News) ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में कोर्ट में सही तरीके से पैरवी नहीं की। उन्होंने कांग्रेस और अन्य पार्टियों को आरक्षण विरोधी करार देते हुए आगाह किया कि इस विषय पर सजग रहना आवश्यक है।

अंत में, उन्होंने केंद्र में रही कांग्रेस सरकार द्वारा जातीय जनगणना न कराना और अब सत्ता से बाहर होने पर इसकी मांग करना, को ढोंग करार दिया। मायावती का यह बयान राहुल गांधी द्वारा आरक्षण के समर्थन और जातीय जनगणना कराने के आह्वान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है।

ये भी पढ़ें : Ghazipur : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर, जानिए किस मामले में था वाछिंत

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर