राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ghaziabad: अधिकारियों सहित छठ घाटों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा, व्यवस्थित के साथ-साथ आकर्षक होंगे छठ घाट

by | Nov 17, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ghaziabad: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा महापर्व छठ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जिसके क्रम में निगम के विभागीय अधिकारियों सहित नगर आयुक्त करेड़ा तथा हिंडन नदी मुख्य छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे, मौके पर साफ सफाई, बैरिकेडिंग, रंगाई पुताई, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया, गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी घाटों को इस वर्ष व्यवस्थित करने के साथ-साथ आकर्षक बनाने में भी रुचि दिखा रही हैं जिसके लिए विशेष प्रबंध भी किए गए हैंl

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा छठ घाटों पर आगंतुकों तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है जिसके क्रम में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल प्रकाश व्यवस्था चेंजिंग रूम की व्यवस्था कराई जा रही है मुख्य छठ घाट हिंडन नदी पर लेजर लाइट के माध्यम से छठ घाट को आकर्षक बनाने का प्रयास चल रहा है, घाटों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जा रहे हैं तथा व्यवस्था को संभालने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, नगर आयुक्त महोदय द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया तथा बेहतर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैंl

ये भी पढ़ें..

 ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर यूपी में भी पदयात्रा करेगी कांग्रेस, जानें- क्या है पूरा प्लान?

नगर आयुक्त महोदय द्वारा हिंडन नदी छठ घाट तथा अन्य छठ घाटों को को पूर्णतया प्लास्टिक फ्री रखने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा होल्डिंग के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है, नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा, व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कहा मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, प्रभारी प्रकाश आस कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एन के चौधरी, प्रभारी उद्यान अनुज व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रहीl

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर