Nagpur News : नागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शादी की 26वीं सालगिरह पर पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी। खास बात यह है कि दंपति ने आत्महत्या से पहले वही कपड़े पहने, जो उन्होंने शादी के समय पहने थे।
वीडियो और सुसाइड नोट में जाहिर किया दर्द
आत्महत्या से पहले दंपति ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपने परिजनों से अपील की कि उनकी मौत पर कोई रोए नहीं। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे अपने मोबाइल फोन पर स्टेटस के रूप में साझा किया। इसके साथ ही, उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें लिखा था कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। दंपति ने सुसाइड नोट में लिखा, हम अपनी तकलीफों के कारण यह कदम उठा रहे हैं। इसके लिए किसी को दोषी न ठहराया जाए।
बच्चे की कमी और आर्थिक तंगी बनी वजह
रिश्तेदारों के अनुसार, शादी के 26 साल बाद भी दंपति के कोई संतान नहीं थी। इस कारण वे काफी दुखी रहते थे। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी खराब थी। पति, जो पहले एक शेफ का काम करता था, पिछले चार साल से बेरोजगार था। इन हालातों ने उनकी मानसिक स्थिति को और खराब कर दिया।
सामाजिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी
यह घटना समाज (Nagpur News) में मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक तंगी के प्रति जागरूकता की कमी को उजागर करती है। बच्चे न होने और आर्थिक समस्याओं से जूझते इस दंपति ने शायद कहीं न कहीं समाज के दबाव के कारण इस गंभीर कदम को चुना।
ये भी देखें : Delhi Election के बीच गरमाया ‘वोट घोटाले’ का मुद्दा, CM Atishi ने उठाए सवाल


